फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: किसानों पर सरकारें थोप रही किसान विरोधी फैसले

Sat, 04 Jan 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सभा नाहन ब्लॉक कमेटी की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। किसान सभा नाहन ब्लॉक कमेटी की बैठक खंड के प्रधान जगदीश पुंडीर की अध्यक्षता में नाहन में हुई। इसमें किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर व जिला अध्यक्ष सतपाल मान विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में कृषि संकट के चलते आज किसान बदहाली की तरफ जा रहा है और सरकारें उल्टा किसान विरोधी फैसलों को देश के किसानों पर थोप रही हैं। देश में जगह-जगह एमएसपी, छोटे किसानों की कर्जमाफी और जमीन से बेदखली के खिलाफ किसानों के आंदोलन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भी किसानों की बेदखलियां धड़ल्ले से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में जनवरी में किसानों की बैठकें आयोजित की जाएंगी और खंड स्तरीय अधिवेशन कर संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। नाहन ब्लॉक के सचिव बलदेव सिंह ने कहा कि 5 फरवरी को नाहन में खंड स्तरीय अधिवेशन किया जायगा। इसके अलावा जिला अध्यक्ष सतपाल मान ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में राम सिंह वालिया, गौरव, राहुल शर्मा, नरेश कुमार, राकेश रमौल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें