नारकंडा ब्लॉक में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर में मौजूद ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के तत्वाधान एवं यूको बैंक संचालित अरावली नाहन संगठन के सहयोग से नारकंडा ब्लॉक में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। फील्ड ट्रेनर दीपा गौतम ने शिविर की अध्यक्षता की। अरावली के सहयोग और सरकार की विभिन्न बैंक योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना सहित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी प्रदान की।