अनाह निवासी की पेड़ से गिरकर गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में एक 18 साल के युवक की जहरीला पदार्थ खाने और एक व्यक्ति की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। युवक की पहचान तनीष कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी डूघल के रूप में हुई है। राम चंद्र (65) निवासी अनाह पेड़ से गिर गए जिस कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार डूघल गांव में तनीष कुमार ने बीते 29 दिसंबर को घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर दूसरे मामले में दो जनवरी को अनाह गांव में राम चंद्र जंगल में पेड़ से चारा लाने गया था। इस दौरान उसका पांव फिसला और वह पेड़ से गिर गया। एसएचओ गोहर लाल चंद ने कहा कि पुलिस घटनाओं की छानबीन कर रही है। संवाद