फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थोक किराना व्यापारियों ने समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में बैठक, 29 से पहली जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। थोक अनाज किराना विक्रेता संघ मंडी की बैठक अध्यक्ष हरमीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम हुई। इसमें हरमीत सिंह बिट्टू ने पिछले वर्ष हुई गतिविधियों और वार्षिक बजट पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। आगामी वर्ष की कार्य योजनाओं पर उपस्थित सदस्यों की राय जानी। कुछ सदस्यों ने व्यापार में आ रही मुश्किलों पर विचार रखे।
ज्यादातर सदस्यों ने माना कि अनाज किराने का व्यापार दिन प्रतिदिन कठिन हो रहा है। इसका कारण सरकार की ओर से बनाई जा रही नीतियां हैं। विशेष रूप से एफएसएसएआई और खाद्य आपूर्ति विभाग को लेकर सभी सदस्यों ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर हल तलाशा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से खुला आने वाले सामान में ज्यादा परेशानी पेश आ रही है। इसके बाद वार्षिक छुट्टियों पर चर्चा की गई। सहमति से इस साल 29 दिसंबर से लेकर पहली जनवरी तक छुट्टियां निर्धारित की गईं। इन चार दिनों में मंडी और गुटकर के सभी होलसेल अनाज व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें