फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पांच कृषि फार्मों में तैयार होगा गेहूं की उन्नत किस्मों का बीज

Fri, 10 Jan 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर स्थित कृषि बीज परिगुणन क्षेत्र में कृषि विभाग के द्वारा की गई गंदम की बिजाई। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले के पांच मुख्य कृषि फार्म में कृषि विभाग ने लगभग 20 क्विंटल से अधिक गेहूं के बीज की बिजाई पूरी कर ली है। बीज परिगुणन क्षेत्र जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर के छातर, करसोग और गोहर के मौवीसेरी में कृषि विभाग ने गेहूं बीज की बिजाई का कार्य नवंबर और दिसंबर में शुरू किया था। जोगिंद्रनगर में 4.76 हेक्टेयर भूमि पर करीब चार क्विंटल, गुडेहरी की कुल 6.16 हेक्टेयर भूमि पर छह क्विंटल बीज, करसोग, छातर फार्म में तीन-तीन हेक्टेयर में गेहूं के बीज की बिजाई का कार्य पूरा किया। जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. राम चंद्र, प्रभारी पवन ने बताया कि तैयार बीज को केंद्रीय बीज भंडारण भंगरोटू में ग्रेडिंग करने के बाद इसे कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। कृषि परिक्षेत्र जोगिंद्रनगर के प्रभारी गहणू राम ने बताया कि सौ क्विंटल के करीब गेहूं बीज के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल करीब 90 क्विंटल गेहूं के बीज का उत्पादन हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें