फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंगनबाड़ी वर्करों के छह पदों पर साक्षात्कार रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के तहत आंगनबाड़ी वर्करों के कुल 14 पद भरे जाने हैं। इनमें कार्यकर्ता के चार और सहायिका के दस पद शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें से 6 पदों के साक्षात्कार को आगामी तिथि तक स्थगित किया गया है। अब पात्र एवं इच्छुक महिला उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दो जनवरी प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय में साक्षात्कार लिया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 14 पदों में से 6 पदों के साक्षात्कार को आगामी 2 जनवरी तक स्थगित किया गया है।
इन स्थगित पदों में आंगनबाड़ी केंद्र खुड्डी से कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनबाड़ी केंद्र गंगोटी, सांडा, फनेहड़, सिमस तथा आंगनबाड़ी केंद्र लाहला में सहायिका का एक -एक पद शामिल हैं। अन्य आठ पदों के साक्षात्कार निर्धारित तिथि 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें