फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए बजट की व्यवस्था करे सरकार : अनूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की बैठक प्रधान अनूप कपूर की अध्यक्षता में रविवार को वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में हुई। इस माह पेंशन देरी से आने पर रोष जताया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से पेंशन के लिए हर माह समुचित राशि अलग से आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान अनूप कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 12 अक्तूबर स्वर्ण जयंती समारोह में चिकित्सा बिलों के लिए नौ करोड़ की धनराशि के आवंटन की घोषणा की थी लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया है। पेंशनरों ने 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन वृद्धि के मामले में उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रबंधन की ओर से उत्तर न देने और निर्णय न लेने पर रोष प्रकट किया। साथ ही मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त एचआरटीसी कर्मचारियों को पेंशन और पेंशन लाभ जारी न करने पर रोष प्रकट किया गया।
उन्होंने प्रबंधन और सरकार से अनुरोध किया कि सभी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों से संवाद किया जाए अन्यथा पेंशनर कल्याण संगठन सड़कों पर आंदोलन के लिए विवश होगा। बैठक में वीर सिंह, चंद्र सिंह, पवन शर्मा, चमन लाल शर्मा, प्रेम सिंह रावत, बलवंत सेन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें