मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश मूल के साहित्यकारों को सम्मान एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चलाई जा रही राज्य सम्मान योजना के तहत आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पहाड़ी और हिमाचली संस्कृति पर लेखन के लिए पांच राज्य स्तरीय सम्मान के लिए अब अभ्यथी 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग के तहत साहित्य के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं में साहित्यकारों को पांच राज्य सम्मान दिए जाएंगे। साहित्यकार राज्य सम्मान के लिए वर्ष 2021 से 2023 तक प्रकाशित पुस्तकों की चार-चार प्रतियां 31 जनवरी 2025 तक अपने जीवन वृत्त सहित निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला को भेज सकते हैं। जिला मंडी से संबंधित साहित्यकार जिला भाषा अधिकारी कार्यालय मंडी के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। राज्य सम्मान संबंधी विस्तृत विवरण तथा शर्तें विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद