धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के गांव लुधियाना कोठी की आकांक्षा ठाकुर पुत्री चंचल सिंह ठाकुर ने सुंदरनगर में आयोजित पच्चीसी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सुंदरनगर के गांव डडोह की तनीषा चौधरी पुत्री विजय कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 2 दिन तक चली प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश 25 सीजन के अध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष बृजलाल चौहान, महासचिव राम सिंह चौहान, सह सचिव अमित चंद समेत अन्य मौजूद रहे।