गोरक्षा संगठनों की ओर से सोमवार को सोलन शहर में गोमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत पुराने बस अड्डे से हुई और यह पुराने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने गोमाता के सम्मान और गोरक्षा के समर्थन में नारे लगाए। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर उन्होंने लोगों को गो संरक्षण के प्रति जागरूक किया और समाज से इस अभियान में सहयोग की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। रैली के माध्यम से लोगों को गोरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया और गो संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।