फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हड़ेटा में मिलेगा नया पटवार सर्किल, पंचायत भवन

Sun, 12 Jan 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हड़ेटा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की घोषणा, पूरे हमीरपुर में सड़कों के दोहरीकरण का किया जा रहा कार्य : सुक्खू
परियोजना से क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के हड़ेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड लाइवलीहुड जनरेशन परियोजना (नवजीवन) का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत चिल्ड्रन पार्क, वॉकिंग ट्रेल, योगा की सुविधा, कैफेटेरिया, वॉच टावर और तीन कॉटेज सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन क्षेत्र के हड़ेटा में सबसे घना जंगल है, इसीलिए इस क्षेत्र का चयन पार्क बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे हमीरपुर में सड़कों का दोहरीकरण किया जा रहा है। गलोड़-भट्टा सड़क के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य सड़कों को भी डबल लेन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य क्षेत्र में हमीरपुर को अग्रणी बनाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 वर्षों से क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद दे रही है। गलोड़ की 12 पंचायतें परिसीमन के बाद जब नादौन विधानसभा क्षेत्र में सम्मिलित हुईं तो यहां की जनता कहती थी कि क्षेत्र से कभी कोई मंत्री नहीं रहा, लेकिन आज आपको मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने हड़ेटा में नया पटवार सर्किल खोलने के साथ-साथ नया पंचायत घर बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों और पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, सुमन भारती, कैप्टन पृथ्वी चंद, कैप्टन प्रेम चंद, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बकरी पर हमला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें