फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नए साल में ग्राम सभा की बैठकों में बीपीएल सूची की विशेष रूप से होगी समीक्षा

Wed, 25 Dec 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड नादौन के पंचायत सचिवों को शीघ्र ही दिया जाएगा प्रशिक्षण : निशांत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस(हमीरपुर)। आगामी वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले ग्राम सभा की बैठकों में विशेष तौर पर बीपीएल सूची की समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त निदेशक की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन करने से पूर्व हर ब्लॉक के पंचायत सचिवों को बीपीएल सूची की समीक्षा के दौरान हटाए गए अपात्र परिवारों व जोड़ के नए पात्र परिवारों से संबंधित नवीनतम ब्योरा ई परिवार-पोर्टल पर बीपीएल परिवर्तनों को रिकॉर्ड करने के लिए नए मॉड्यूल के बारे में ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि ई-परिवार डेटाबेस में प्रदान किए गए मॉड्यूल के माध्यम से बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि विकासखंड नादौन में पहले ही बीपीएल सूचियों की समीक्षा कर लोगों को एक अभियान के तहत सूची से बाहर कर दिया गया है और पात्र परिवारों के नाम दर्ज किए गए हैं। लेकिन कुछ लोगों के नाम अभी बीपीएल सूची में दर्ज हैं, उन परिवारों के नाम भी जनवरी महीने में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में बीपीएल सूची की समीक्षा कर लिस्ट से काटा जाएगा और पात्रता के आधार पर नए परिवारों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इससे पूर्व विभाग के आदेशाअनुसार पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें