आईपीएल के चार मैचों के सफल आयोजन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज वनडे मैच होने जा रहा है। हालांकि, सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में बारिश भी खलल डाल सकती है। धर्मशाला में सुबह रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए मैदान प्रबंधन ने पिच और मैदान के संवेदनशील हिस्सों को कवर से ढक दिया है ताकि विकेट को सुरक्षित रखा जा सके। स्टेडियम में मौसम लगातार बदल रहा है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं। उधर, दर्शकों में मैच को लेकर भारी उत्साह है। दर्शक बारिश के बावजूद भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे हैं।