फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सचिन शर्मा को दूसरी बार मिली कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष की कमान

Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 12:31 PM IST

सचिन शर्मा को दूसरी बार कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष की कमान मिली। सोमवार को चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांगड़ा भाजपा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष के पद पर सचिन शर्मा के नाम की घोषणा की। रविवार को धर्मशाला में पार्टी नेताओं ने सर्वसहमति से सचिन का नाम तय किया और उसके बाद सचिन शर्मा ने जिला अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र भरा था। सचिन को दूसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान मिलने के तीन प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। पहला यह कि सचिन शर्मा की जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति जुलाई 2023 में हुई और अभी तक उन्होंने करीब डेढ़ साल का कार्यकाल ही पूरा किया। जबकि पार्टी संविधान के अनुसार तीन साल का कार्यकाल निर्धारित है। दूसरा कारण यह है कि अप्रैल 2024 में धर्मशाला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को विजयी दिलाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया के साथ ही जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुधीर शर्मा की चुनाव में जीत की राह पार्टी संगठन की वजह से आसान हुई। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत की वजह से ही धर्मशाला मंडल में डॉ. विशाल नैहरिया को भी गत दिवस मंडल अध्यक्ष की दूसरी बार कमान मिली है। अब सचिन शर्मा को भी दूसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान मिल गई है। तीसरा कारण यह है कि पालमपुर के जिला अध्यक्ष रहे हरदत्त शर्मा, देहरा के अध्यक्ष रहे संजीव शर्मा और नूरपुर के जिला अध्यक्ष रहे रमेश राणा भाजपा संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष के पदपर दो-दो बार यानि छह-छह साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस वजह सचिन के नाम पर पार्टी हाईकमान दूसरी बार विचार किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें