हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष ने बैठक कर रणनीति बनाई। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। वहीं शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पैदल विधानसभा पहुंचे।