धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन लीग की गोल्डन जुबली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंदर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान देश के अपने प्राणों की आहुति देने वाले परम वीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा, संजय कुमार के परिजनों सहित वीर नारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. सतीश ठाकुर ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी।