धर्मशाला पुलिस स्टेशन के बाहर टिपर की टक्कर से पेड़ की बड़ी टहनी टूट गई। इस दाैरान सड़क से गुजर रही बस पर भी टहनी गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। टहनी गिरने से दोनों और जाम हो गया। पुलिस की टीम पेड़ काटने वाली टीम को बुलाया। जिसके बाद पेड़ की टहनियों को काटने के बाद ट्रैफिक का वाहन किया। करीब आधे घंटे तक पुलिस थाना के बाद ट्रैफिक जाम लगा रहा।