छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से कॉलेज सभागार धर्मशाला में आयोजित करवाए जाने वाले शिव नुआला की मंजूरी को रद्द किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला कॉलेज के गेट को बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं की ओर से गेट को बंद किए जाने से कई छात्र गेट के बाहर ही फंस गए और अपनी कक्षाओं में नहीं जा सके। गेट बंद होने की सूचना के बाद कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राकेश पठानिया मौके पर पहुंचे और गेट को खुलवाया। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। वहीं इस संदर्भ में कॉलेज प्रिंसिपल राकेश पठानिया का कहना है कि किसी गलतफहमी की वजह से विद्यार्थियों ने गेट बंद किया था, जिसे बाद में खोल दिया गया था।