धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। स्टेडियम के स्टैंड को साफ किया जा रहा है। वहीं मैदान में घास की कटिंग कर डिजाइन बनाया जा रहा है। एचपीसीए की ओर से कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है ताकि मैच से पहले सभी स्टैंड की कुर्सियों पूरी तरह साफ किया जा सके।