आईपीएल मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विशेष चार्टर विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंची। टीम के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आरसीबी-आरसीबी और विराट कोहली के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे और क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करते नजर आए। कई प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच टीम एयरपोर्ट से सीधे धर्मशाला के लिए रवाना हो गई। धर्मशाला में होने वाले आगामी मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।