फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड अब परीक्षा पैटर्न में करेगा बदलाव, कर्मियों को डीए देने का एलान

Krishan Singh Updated Sat, 18 Oct 2025 03:33 PM IST

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब परीक्षा पैटर्न में बदलाव करेगा। बोर्ड परीक्षाओं में ए, बी और सी तीनों सीरीज में अब होंगे एक जैसे सवाल पूछे जाएंगे, सिर्फ नंबरिंग अलग-अलग होगी। पूर्व में तीनों सीरीज में अलग-अलग सवाल होते थे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। ककहा कि नई व्यवस्था आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। इससे विद्यार्थियों को समान अवसर व प्रतिस्पर्धा का माैका मिलेगा। तीनों सीरीज में अब एक जैसे सवाल होंगे। नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी के तहत सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाला हिमाचल पहला राज्य है। इस दाैरान उन्होंने बोर्ड कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए देने का एलान भी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें