फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत धर्मशाला में लगाई आग बुझाने वाले यंत्रों की प्रदर्शनी

अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 12:02 PM IST

अग्निशमन केंद्र धर्मशाला में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को आग बुझाने वाले यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं इस दौरान अग्निशमन केंद्र में दो मिनट का मौन रख कर आग बुझाते समय शहीद हुए फायर फाइटरो को श्रद्धांजली भी दी गई। अग्निशमन केंद्र धर्मशाला के प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि अग्निशमन विभाग का गौरवमय इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल, 1944 के दिन मुंबई में जहाज को भीषण आग लग गई थी। जहाज की आग बुझाते समय 66 फायर फाईटर शहीद हो गए थे। उनकी सेवाओं काे स्मरण करते हुए राष्ट्र स्तर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह में आमजन को आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी विनय धीमान भी मौजूद रहे। कर्म चंद ने बताया कि इस सप्ताह के तहत विभिन्न शिक्षन संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें