फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: होली पर्व के लिए जिला मुख्यालय के बाजारों में बढ़ी रौनक

जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित आसपास के बाजारों में होली पर्व को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। बाजार विभिन्न रंगों, पिचकारियों और आकर्षक सजावटी सामान से सज गए हैं। दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग प्रकार के गुलाल और रंग उपलब्ध हैं। इस बार बाजार में 20 रुपये से लेकर 30 रुपये तक के पैकेट में गुलाल बिक रहा है, जबकि विशेष हर्बल गुलाल की भी अच्छी मांग देखी जा रही है। बाजार में पिचकारियां 150 से 900 में बिक रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून वाली पिचकारियां, रंगीन गुब्बारे और मुखौटे खास आकर्षण बने हुए हैं। व्यापार मंडल की और से होली के दिन कचहरी और कोतवाली के चौक पर डीजे की व्यवस्था की जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि होली पर छोटे बच्चे से लेकर बड़े लोग भी खरीदारी करते हैं इसके चलते कचहरी की कुछ दुकाने रविवार को भी खुली रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें