धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल के आठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष विनय पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मेधावियों को डिग्रियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और संरक्षक भी उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 2016 से लेकर 2024 तक के पासआउट विद्यार्थियों को डिग्रियां दीं।