फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: एटीएस के विरोध में धर्मशाला में टैक्सी-ऑटो चालकों का प्रदर्शन, कोर्ट जाने की चेतावनी

एटीएस व्यवस्था के विरोध में सोमवार को धर्मशाला में टैक्सी और ऑटो चालकों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद चालकों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एटीएस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। चालकों का कहना है कि एटीएस लागू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और उनकी आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि पूरे कांगड़ा जिले में एटीएस का केवल एक केंद्र रानीताल में है। ऐसे में बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, देहरा और अन्य क्षेत्रों के चालकों को हर काम के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त लागत बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिवहन व्यवसाय पहले से ही कई आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में नई व्यवस्था लागू करना चालक समुदाय के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से एटीएस व्यवस्था पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की। चालकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश की अन्य परिवहन यूनियनों के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें