फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे अंक हासिल करने के लिए करें मेहनत : तनु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में कार्यरत युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के बारे में जागरूक किया। कार्यालय में एक दिवसीय सामूहिक काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में जितने अंक हासिल करेंगे, आगामी कॅरिअर निर्माण के लिए उन्हें उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने परीक्षाओं के दौरान तनाव मुक्त रहने के टिप्स भी दिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि कॅरिअर बनाने के लिए सबसे सही विकल्प का चयन करना पड़ता है। इस विषय को लेकर उन्हें पूरी जानकारी होनी चाहिए। अधूरी जानकारी होने से उन्हें भविष्य निर्माण में परेशानी होगी। साथ ही अपने निर्धारित लक्ष्य को वे हासिल नहीं कर पाएंगे। इस मौके पर पूजा कुमारी, रेखा देवी, अल्पना कुमारी, सुनीता कुमारी, राधा कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें