फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरेड़ी में बनाए जा रहे प्लास्टिक कचरे के पैकेट

विज्ञापन
मरेडी में प्ला​स्टिक कचरे के पैकेट बनाने में जुटी नगर परिषद की लेबर: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। शहर के 11 वार्डों से निकलने वाला प्लास्टिक कचरा अब मरेड़ी पहुंच रहा है। इस कचरे के पैकेट बनना भी शुरू हो चुके हैं। डीआरडीए की ओर से लगाई गई मशीन से सूखे कचरे के पैकेट बनाए जा रहे हैं। नगर परिषद की लेबर प्लास्टिक कचरे से पैकेट बनाने में डटी है। कूड़ा संयंत्र कुरांह में आग की घटना के बाद अब मरेड़ी में प्लास्टिक कचरा पहुंच रहा है। नप इन पैकेटों को कंपनी सड़क में इस्तेमाल करने के लिए भेजती है लेकिन, लंबे समय से इन पैकेटों को नहीं हटाया गया था जो बाद में आग की भेंट चढ़ गए हैं। नगर परिषद के कार्यवाह कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार का कहना है कि शहर का सूखा कचरा मरेड़ी भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें