चंबा। बीमार पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वेटरनरी वैन से अब तक जिले के 700 पशुपालकों को लाभ मिल चुका है। यह मोबाइल वेटरनरी वैन जिले के मैहला, तीसा, भटियात और भरमौर ब्लाॅक के लिए सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। फोन करते ही टीम मौके पर पहुंच जाती है। इससे पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं का इलाज करवाने के लिए दूर-दराज अस्पताल में नहीं जाना पड़ता है बल्कि, घर-द्वार उनके लिए यह सुविधा उपलब्ध है। चार ब्लॉकों के लिए प्रत्येक एंबुलेंस के साथ एक पशु चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट उपलब्ध होता है। पशु चिकित्सा सेवा किसी भी कार्य दिवस पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहती है। पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. मुंशी कपूर ने यह जानकारी दी है।