बिलासपुर के लुहणू में प्रवासी लोगों को गर्म वस्त्र प्रदान करते जवाहर बाल मंच के लोग। संवाद
-एक माह तक विभिन्न स्तरों पर चलेगा अभियान
-जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी आएं आगे : अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर बाल मंच सदर बिलासपुर इकाई ने गर्म वस्त्र वितरण अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत लुहणू मैदान में झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले प्रवासी लोगों को गर्म वस्त्र बांटे गए। इसमें टोपियां, जुराबें और दस्ताने भेंट किए गए।
इकाई अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि इस समय उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कंपकंपाती सर्दी में जीवन चलाना कठिन हो जाता है। कोहरा, शीतलहर और धुंध का प्रकोप बड़ा है जिस कारण सर्दी में तापमान बहुत नीचे चला गया है। बारिश न होने से ठंड के कारण होने वाली बीमारियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में करुणा, सहयोग, और एकता की भावना को बढ़ावा देना है और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि एक माह तक इस अभियान को विभिन्न स्तरों पर चलाया जाएगा जिसमें जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गर्म वस्त्र भेंट किए जाएंगे। गर्म वस्त्रों को पाकर बच्चे, महिलाएं और पुरुष काफी खुश हुए और टीम का आभार जताया। इस मौके पर गौरव, लकी, संतोष, चंदन, सौरव और रजनीश सहित अन्य मौजूद रहे।