अंतिम सूची में 1,68,259 पुरुष, 1,66,570 महिलाएं, 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा। अंतिम सूची में 3,34,835 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,68,259 पुरुष, 1,66,570 महिलाएं, 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के दौरान 3,092 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इनमें 1,228 पुरुष और 1,864 महिलाएं शामिल हैं। 1,623 अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिनमें 649 पुरुष और 974 महिलाएं हैं। 18-19 आयु वर्ग के 1,713 युवाओं को सूची में जोड़ा गया। मतदाता सूचियां संबंधित मतदान केंद्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) व सहायक अधिकारियों (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगी। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण सुधारने की प्रक्रिया अंतिम प्रकाशन के बाद भी जारी रहेगी। नागरिक फार्म-6, फार्म-7, और फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम की पुष्टि करें और मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में सहयोग करें।