यमुनानगर में नहर में बहे युवक का शव करनाल में बुधवार को मिला है। पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हेड के पास रविवार शाम को डूबे 30 वर्षीय पंकज छाबड़ा का शव बीती रात करीब एक बजे करनाल के इंद्री के पास बरामद हो गया है। पहरे पर बैठे परिजनों ने शव को पानी में उतराता देखा और गोताखोर को मौके पर बुलाकर बाहर निकलवाया। शव को रात में ही परिजन यमुनानगर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। बॉडी को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पूजा सामग्री नदी में प्रवाहित करते समय फिसला पांव पंकज छाबड़ा हमीदा की लक्कड़ मंडी का रहने वाला था और डेयरी फार्मिंग का काम किया करता था। मृतक के चाचा राजीव छाबड़ा ने बताया कि रविवार को पंकज घर में बने मंदिर का पूजा सामग्री का सामान यमुना नहर के हमीदा हैड के पास पानी में प्रवाहित करने के लिए आया था। दोपहर में करीब 12 बजे जब सीढ़ियों से नीचे उतरकर सामान पानी में डाल रहा था तो अचानक से उमा पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत गोताखोरों को सूचित किया। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची दो दिन तक नहर में आठ किलोमीटर से ज्यादा का एरिया सर्च किया, लेकिन पंकज का कुछ नहीं पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पंकज की बॉडी को सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया, जिसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। राजीव छाबड़ा ने बताया कि पंकज की मौत से परिजन सदमे में हैं। पंकज परिवार का बड़ा बेटा था। उसके पिता का कई साल पहले निधन हो चुका था,