फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर को मिली 33 क्रेच केंद्रों की सौगात

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 04:24 PM IST

यमुनानगर में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सोमवार को जिले में 33 आंगनबाड़ी केंद्र कम क्रेच का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के क्रेच केंद्रों का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। जिले में मुख्य कार्यक्रम जिला पुलिस लाइन जगाधरी में हुआ, जहां एसपी राजीव देसवाल मुख्य अतिथि रहे। एसपी और महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर ने क्रेच केंद्र का उद्घाटन किया। इस क्रेच केंद्र के खुलने से पुलिस लाइन में रहने वाली उन महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो पुलिस विभाग व अन्य विभागों में नौकरी करती हैं। वह अपने बच्चों को इन केंद्रों में छोड़ कर बिना किसी डर या चिंता के आराम से अपनी नौकरी कर सकेंगी। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कर्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एसपी राजीव देसवाल ने कहा कि जो महिलाएं नौकरी करती हैं वह अपने बच्चों को कभी घर पर नौकरानी के पास तो कभी पड़ोसी या फिर रिश्तेदारों के पास छोड़ कर जाती हैं। उन्हें हर समय इस बात की चिंता सताती रहती है कि पता नहीं उनका बच्चा सुरक्षित भी है या नहीं। परंतु क्रेच केंद्र के खुलने से यह चिंता खत्म हो जाएगी। क्रेच केंद्र में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर के पास बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यह पॉलिसी बनाई गई है। क्रेच में 06 महीने से छह साल तक के बच्चे को एडमिशन दिया जाएगा। उन्हें 08 से 10 घंटे तक बच्चे को रखने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। क्रेच में बच्चों के लिए डे-केयर सुविधाएं प्रदान करने, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करने, बच्चों के शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक विकास (समग्र विकास) को बढ़ावा देने व तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए प्री स्कूल शिक्षा, पूरक पोषण, विकास निगरानी तथा स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। तरविंदर कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र कम क्रेच में बच्चों के खेलने के सामान और खिलौने के साथ ही पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण, सोने की व्यवस्था, शिक्षा तथा शारीरिक व सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए तमाम इंतजाम होंगे। पुराने क्रेच को भी नई पॉलिसी के तहत अपग्रेड किया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर पेरेंट्स और स्टाफ के आईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। क्रेच में बच्चों के सोने और फीडिंग रूम की भी व्यवस्था है। इस दौरान एसपी ने सुपरवाइजर पायल, पूजा, आंगनबाड़ी वर्कर प्रवीण कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मलिक रोजी आनंद ने केंद्र का शुभारंभ किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें