यमुनानगर में कपाल मोचन मेला में चौथे दिन आज श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमर पड़ा। अल सुबह से ही मेला में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। आज रात 12 बजे श्रद्धालु कपाल मोचन, ऋण मोचन व सूरजकुंड सरोवर में मोक्ष के डुबकी लगाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु अपने घर को लौटना शुरू हो जाएंगे। मेला क्षेत्र में आज इतनी भीड़ है कि पांव रखने तक की जगह नहीं बची है। मेले में उमड़ रही भीड़ से दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है। कपालमोचन मेला क्षेत्र को 4 सेक्टर में बांटा गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 2500 पुलिसकर्मी मेला में लगाए गए हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु गौ बच्चा घाट, गुरुद्वारा साहिब पहली और दसवीं पातशाही, सूरजकुंड सरोवर पर बाबा दुधा धारी की समाधि पर माथा टेक रहे हैं।