फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बिजली की चपेट में आई गेहूं की फसल, चार एकड़ में लगी आग

यमुनानगर के गांव मुसिंबल में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिजली की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। इस घटना में कुल चार एकड़ फसल का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को हजारों रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, एक एकड़ फसल गांव मुसिंबल निवासी विमल कुमार की थी, जबकि तीन एकड़ फसल गांव भटौली के किसान रविंद्र कुमार की जल गई। किसान विमल कुमार ने बताया कि उनकी कुल 9 एकड़ गेहूं की फसल थी, जिसमें से 8 एकड़ की कटाई पहले ही कर ली गई थी और अनाज की बिक्री भी हो चुकी थी। बची हुई एक एकड़ फसल में करीब 25 क्विंटल गेहूं था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इससे उन्हें लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं रविंद्र कुमार ने बताया कि खेत में नमी होने के कारण अभी कटाई नहीं करवाई गई थी और जल्द ही मजदूर लगाकर फसल कटवाने की तैयारी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के झुके हुए तारों की शिकायत कई बार विभाग को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें