फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, बीडीपीओ बोले- सभी का होगा समाधान

सुनील कुमार Updated Tue, 23 Jun 2026 03:21 PM IST

छछरौली क्षेत्र के गांव खारवन में मंगलवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान, ब्लॉक समिति चेयरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में फैली गंदगी, तालाबों की सफाई, बिजली बिलों से संबंधित परेशानियां, नालों के निर्माण न होने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि कई स्थानों पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही तालाबों की नियमित सफाई न होने से आसपास के क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है। बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। ब्लॉक समिति चेयरमैन ने भी ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए प्रशासन और जनता के बीच समन्वय आवश्यक है। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें