फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:22 PM IST

इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ यमुनानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को कंजनू नहर की पटरी के पास मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री फायरिंग मामले के आरोपी इस इलाके में देखे गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में करीब 12 से अधिक गोलियां चलीं। इस दौरान आरोपी हर्ष, निवासी सुनहरी खालसा (कुरुक्षेत्र) के पैर में गोली लगी। दूसरा आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। फैक्ट्री फायरिंग केस के दो आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक को शुक्रवार की मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के पीछे और कौन आरोपी शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें