फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, मंडी गेट समेत प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात

यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 15 अगस्त को नई अनाज मंडी जगाधरी में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को लेकर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। यहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। दोपहिया वाहनों के साथ कारों और अन्य वाहनों को भी रोककर आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मंडी गेट और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात रहेंगी। मंडी परिसर में आने वाले लोगों और वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। लगातार होगी गश्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त करेंगी। कार्यक्रम स्थल के आसपास बिना किसी जरूरी कारण के घूमने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। इसके लिए सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें