फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: पश्चिमी यमुना नहर में किशोरी ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर

गांव गधौली माजरा नजदीक बाड़ी माजरा की 17 वर्षीय किशोरी के पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। गांव गधौली माजरा निवासी मोतीराम ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी हैप्पी रानी शनिवार को दोपहर घर पर थी। खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकली और घर से कुछ दूरी पर स्थित पश्चिमी यमुना नहर में जाकर छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी और तुरंत इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार हैप्पी रानी तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ी थी। उसने दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। परिवार का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। देर शाम तक नहर में किशोरी की तलाश जारी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें