फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में धारदार हथियार से हमला कर किशोर की हत्या

नवीन दलाल Updated Mon, 20 Jan 2025 12:32 PM IST

यमुनानगर में देर रात को मामूली कहासुनी में धारदार हथियार से हमला कर किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू की जा रही है। वारदात थाना छछरौली क्षेत्र के दादुपुर में रविवार रात को हुई। बताया जा रहा आर्यन निवासी दमुपुरा अपने दो साथियों के साथ रिश्तेदारी से लौट रहा था। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचे तो वहां एक एक युवक फोन पर बात कर रहा था। किसी बात को लेकर आर्यन और उसके दोस्त का युवक के साथ विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने भाई को भी बुला लिया। इसके बाद आर्यन और उसके दोस्त अरुण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे आर्यन की मौत हो गई। वारदात के बाद खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने एक आरोपी को भी काबू कर लिया। थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि विवाद में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। केस दर्ज कर करवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें