फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: हथियार से लैस छह बदमाशों ने सिलाई मशीन रिपेयर दुकान से लूटे पांच हजार रुपये

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 06:23 PM IST

खंड साढौरा के सर्राफा बाजार में सोमवार दोपहर छह नकाबपोश लुटेरों ने हथियार से लैस होकर सिलाई मशीन रिपेयर की दुकान में घुसकर गल्ले में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। लूट के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। लूट की वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और दुकानदार से भी पूछताछ की। पुलिस फुटेज में देखा कि 50 मीटर पहले एक छोटी सी गली से हाथों में हथियार से लैस छह नकाबपोश बाजार की तरफ आते हैं और सिलाई मशीन दुकान पर जाकर वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से फरार हो जाते हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि सर्राफा बाजार में बहुत पुरानी सिलाई मशीन रिपेयर करने की दुकान है। दोपहर तीन बजे वह अपनी दुकान पर था और उस समय कुछ ग्राहक भी दुकान पर मौजूद थे। उसी दौरान हाथों में हथियार से लैस होकर छह नकाबपोश युवक घुस गए। इन बदमाशों ने आते ही दुकान पर मौजूद ग्राहकों को धमकाते हुए बाहर निकाल दिया। एक बदमाश युवक ने हाथ में लिए लोहे के तेजधार हथियार से छत पर लगे पंखे को मारा तो वह अपनी जान बचाने के लिए दुकान में अंदर छिप गया। इसके बाद आरोपी गल्ले में रखे पांच रुपये लेकर फरार हो गए। विनोद कुमार ने किसी भी तरह की रंजिश होने से इंकार किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें