वॉर्ड-11 की महादेव कॉलोनी में जल निकासी ठप होने से निवासी दुखी है। आरोप है कि कई माह से सीवर-नालियां जाम हैं, जिससे गलियों में जलभराव व कीचड़ के हालात हैं। इससे कई माह से तंग निवासियों को बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है। यही नहीं, कॉलोनी में अंडरग्राउंड की गई नालियों के मेन होल पर जाला भी नहीं है जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने नगर निगम से नालियों को जल्द साफ करने की गुहार लगाई है।