यमुनानगर में जनसंगठन मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जातिवाद और जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ पुतला दहन किया तथा 'जातिवाद मुर्दाबाद' के नारों के साथ जुलूस निकालकर मिनी सचिवालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति और हरियाणा राज्यपाल के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की कथित 'संस्थागत हत्या' के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई तथा सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले आरोपी के विरुद्ध दंडात्मक कदम उठाने की मांग की गई है।