जगाधरी के एक इंटर कॉलेज में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल के बच्चों ने 11 वीं कक्षा के कमरे में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका देखा तो शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की खंगाली जा रही है।