यमुनानगर में बुधवार आधी रात को पंचकूला रुड़की हाईवे धंस गया। इसमें एक ट्रक फंस गया। पुलिस ने करीब छह घंटे बाद ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। ये हादसा गोलनपुर हरनौल मोड़ के पास हुआ। हादसे में ट्रक चालक व परिचालक को चोट आई है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे 344 पंचकूला रुड़की हाईवे पर जाम लग गया।