राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक हताशा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव केवल नंबर गेम था, जिसमें कांग्रेस पहले से ही विफल होने वाली थी। गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान बदलने की बात कहकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन यह दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ।मंत्री ने कहा कि वोट चोरी के आरोप भी निराधार निकले हैं और जनता ने बार-बार कांग्रेस के ऐसे बयानों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार है और देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है।