फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: तीन बच्चों के पिता की सड़क हादसे में मौत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 02:34 PM IST

यमुनानगर के बीकेडी रोड पर सुबह दुकान से चाय लेकर आते समय दिल्ली नंबर तेज रफ्तार कार के टकराने से ताना शामली निवासी सुमित की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया। वहीं दिल्ली नंबर गाड़ी व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया है वहां पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि कर चालक तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने सुमित को टक्कर मारी जिसे सुमित बुरी तरह से घायल हो गया और खेत में गिरा कार चालक ने वहां से भागने की भी कोशिश की लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया मृतक सुमित कुमार के साथी पंकज दिनेश व अंकित ने बताया कि सुमित चाय लेने के लिए गया हुआ था और वह शामली निवासी है जिसके पास तीन बच्चे हैं और वह परिवार में अकेला लड़का था सुमित करीब सात साल से पेंटर का काम कर रहा था। सुमित के दोस्त पंकज ने बताया कि आज वह बीकेडी रोड पर एक दुकान पर काम के लिए आए थे। पंकज ने कहा कि सुमित कर की टक्कर लगकर खेत में जा गिरा उसने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए सुमित से टक्कर मार दी, जिससे सुमित गाड़ी से टकराकर उछलकर सीधा खेत में जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। कार ड्राइवर ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी गाड़ी का टायर फट जाने से वह नाकाम रहा सारा हादसा दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गया, जिसके साफ देखा जा रहा है कि गाड़ी काफी रफ्तार में थी। सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें