फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी में बिजली कर्मचारियों का रोष: HKRNL में जबरन तब्दील करने के विरोध में धरना, हड़ताल की चेतावनी

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनर तले जगाधरी यूनिट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 2008 से लगभग 18 वर्षों से कार्यरत पार्ट-2 कैटेगरी के डीसी रेट कर्मचारियों को विभाग एवं सरकार द्वारा जबरन HKRNL पोर्टल में तब्दील करने के खिलाफ था। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक डिवीजन जगाधरी के प्रांगण में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जगाधरी सिटी, सब-अर्बन, छछरौली और प्रतापनगर सहित डिवीजन अंतर्गत आने वाली सभी सब-यूनिट्स के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कर्मचारियों ने सरकार और निगम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जगाधरी यूनिट प्रधान राजेश कश्यप ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव कंवरपाल ने किया। मंच पर यूनिट जगाधरी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सह-सचिव राजिंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा, उप-प्रधान जरनैल सिंह, संगठनकर्ता देवेंद्र कुमार और मुकेश कंबोज शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें