फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की लड़ाई को लेकर सड़क पर उतरी इनेलो, पंजाब सरकार के खिलाफ पीएम मोदी को सौंपा ज्ञापन

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा हरियाणा का पानी रोके जाने के विरोध में आज इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी सड़क पर उतर आई। इनेलो ने जिला सचिवालय के सामने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अनाज मंडी जगाधरी से प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम सिटीएम पीयुष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में पानी की जरूरत है। भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोक दिया। हरियाणा में एक समय ऐसा आता है जब यहां बाढ़ आती है। आधा समय ऐसा होता है जब गर्मी में सूखा पड़ रहा होता है। पंजाब ने हरियाणा के हिस्से का पानी देने में चालाकी दिखाई। जब बाढ़ आई हुई थी तब पंजाब ने हरियाणा को ज्यादा पानी दे दिया। जबकि उस वक्त पानी की जरूरत नहीं थी। अब भीषण गर्मी है इसलिए लोगों को पीने के लिए पानी की ज्यादा जरूरत है। केवल इंसानों ही नहीं पशुओं को भी पीने के लिए पानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें