फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व पर यमुनानगर में घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

छठ महापर्व चढ़ते सूरज को अर्द्ध देने के बाद विधिवत रूप से समाप्त हो गया। यमुनानगर में हजारों की संख्या में महिलाओं ने चढ़ते सूर्य को अर्द्ध दिया विधिवत रूप से पूजा अर्चना की परिवार, समाज व देश के उज्जवल भविष्य की कामना की। यमुनानगर में यमुना के 14 घाटों पर इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। अधिकांश घाटों पर पूरी रात श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। सुबह 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की थी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने किस तरह से छठ मैया की पूजा का व्रत रखा, सूर्य को अर्द्ध देकर अपना व्रत समाप्त किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने अपने परिवार, समाज व देश के उज्जवल भविष्य के लिए यह पर्व मनाया और भगवान सूर्य देव से सभी के लिए मंगल कामनाएं की। छठ का यह पर्व धीरे-धीरे बिहार एवं उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में मनाया जाने लगा है। इन राज्यों के अलावा पंजाब हरियाणा दिल्ली के भी भारी संख्या में लोग इस व्रत को मानने लगे हैं। लोक आस्था का यह पर्व परिवार समाज और देश की खुशहाली के लिए मनाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें