सचिवालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी द्वारा धान और बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर सांकेतिक हड़ताल व धरना दिया गया। धरना स्थल पर सभी किसान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान किसानों ने एडीसी नवीन आहूजा के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम मांग पत्र दिया गया। भूख हड़ताल के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चंडीगढ़ में सीएम से मिल चुके हैं किसान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल व जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि किसान लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू कर दी जाए, लेकिन आज 18 तारीख हो चुकी है। आज तक सरकार ने सरकारी खरीद शुरू करने के लिए कोई आदेश नहीं दिए। 10 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन की बैठक सीएम से चंडीगढ़ में सीएम निवास पर हुई थी, जिसमें सीएम ने कहा था कि हम जल्द शुरू करने की घोषणा कर देंगे। सरकार ने केंद्र सरकार को अनुमति के लिए लेंटर लिख दिया है। सभी मंडियों में हजारों क्विंटल धान पहुंच चुका है, वहां पर मनचाहे दामों पर धान को लूट रहे हैं।